नर्मदापुरम: सेठानी घाट पर माँ नर्मदा की महाआरती, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी शामिल हुए
नर्मदापुरम में सेठानी घाट पर बुधवार शाम 7 बजे एक भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्य प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारी धर्मेंद्र राठौर के नेतृत्व में मां नर्मदा की महाआरती संपन्न हुई। कार्यक्रम की शुरुआत विशाल रैली के साथ हुई, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए सेठानी घाट पहुंची।