जगदलपुर: कमिश्नर कार्यालय में वंदे मातरम के 150 वर्ष पर किया गया सामूहिक गायन
भारत के राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् की रचना के 150 वर्ष पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर पर शुक्रवार 07 नवंबर को कार्यालय कमिश्नर बस्तर संभाग में शुक्रवार प्रातः 11 बजे वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया गया। साथ ही इस दौरान देश की राजधानी नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उदघाटन किए जा रहे राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम को वर्चुअल तौर पर सभी ने देखा।