बदायूं: उझानी पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और छात्राओं को किया जागरूक
Budaun, Budaun | May 22, 2026 बदायूं के उझानी थाना पुलिस ने महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान के तहत शुक्रवार एक बजे के आसपास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर जागरूकता अभियान चलाया । अभियान के दौरान पुलिस टीम ने बाजार, स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं एवं छात्राओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा संबंधी कानूनों की जानकारी दी।