रायसेन। सांसद खेल महोत्सव को लेकर रात्रि में खिलाड़ियों के ठहरे स्थल पहुंचे भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा एवं जिला खेल अधिकारी ने खिलाड़ियों के ठहराव व व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। खिलाड़ियों से संवाद कर सुविधाओं की जानकारी ली। 1 फरवरी से सेमीफाइनल और 2 फरवरी को फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।