पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया के जलालगढ़ थाना क्षेत्र में गंगा सागर पोखर के किनारे मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
Purnea East, Purnia | Jun 21, 2026
पूर्णिया के जलालगढ़ थाना क्षेत्र से गंगा सागर पोखर के किनारे सुबह एक युवक का शव बरामद किया गया है. खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई. मृतक की पहचान स्थानीय गंगा सागर टोल निवासी धीरेंद्र चौहान के 32 वर्षीय पुत्र रंजीत चौहान के रूप में की गई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु GMCH भेज दिया है और मामले की जाँच मे जुट गई है