कहरा: सदर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड में जानकी ट्रेवल्स और राहुल ट्रेवल्स के ड्राइवरों में मारपीट, एक ड्राइवर घायल
Kahara, Saharsa | Jan 10, 2025 सदर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड में जानकी ट्रेवल्स और राहुल ट्रेवल्स के दो बस चालकों के बीच हुए विवाद में जमकर मारपीट की घटना हुई है। जिस मारपीट में जानकी ट्रेवल्स के ड्राइवर जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है। जख्मी ड्राइवर का नाम मणिकांत झा जो कि नवहट्टा थाना क्षेत्र के बलवा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।