कहरा: सदर थाना के पॉलिटेक्निक ढाला के पास स्कोर्पियो सवार पर मारपीट कर 2.5 लाख रुपये लूटने का आरोप, जख्मी अस्पताल में भर्ती
घटना सदर थाना के पॉलिटेक्निक ढाला के पास का है। जहां बाइक सवार युवक श्रवण सिंह जो एक बस का मालिक है, अपने घर से ढाई लाख रुपैया लेकर बस का किश्त जमा करने जा रहा था। उसी दौरान स्कोर्पियो सवार ने बाइक सवार को रोककर पहले बेरहमी से पिटाई किया, फिर डिक्की का ताला तोड़कर रुपैया लूटकर फरार हो गया। वही पुलिस ने मामला दर्ज कर एक बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।