Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm

बिजली से परेशान होकर मायापुर बस स्टैंड पर चक्का जाम

Pichhore, Shivpuri | Jul 20, 2026

MORE NEWS

4.20 लाख की 21.80 ग्राम स्मैक के साथ 1 आरोपी गिरफ्तार

शिवपुरी-  कोतवाली पुलिस ने नशा मुक्ति अभियान 2.0 के तहत कार्रवाई करते हुए मनियर ईटमा रेलवे अंडर ब्रिज के पास से स्मैक बेचने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया।

आरोपी मनोज कुचवंदिया निवासी सहराना के कब्जे से 21.80 ग्राम स्मैक बरामद की गई, जिसकी कीमत करीब 4.20 लाख रुपये है।

पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर के निर्देश पर टीआई रोहित दुबे के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर आरोपी को पकड़ा। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि शहर को नशा मुक्त बनाने के लिए आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

4.20 लाख की 21.80 ग्राम स्मैक के साथ 1 आरोपी गिरफ्तार शिवपुरी- कोतवाली पुलिस ने नशा मुक्ति अभियान 2.0 के तहत कार्रवाई करते हुए मनियर ईटमा रेलवे अंडर ब्रिज के पास से स्मैक बेचने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी मनोज कुचवंदिया निवासी सहराना के कब्जे से 21.80 ग्राम स्मैक बरामद की गई, जिसकी कीमत करीब 4.20 लाख रुपये है। पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर के निर्देश पर टीआई रोहित दुबे के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर आरोपी को पकड़ा। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि शहर को नशा मुक्त बनाने के लिए आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

Pichhore, Shivpuri | Jul 25, 2026

ग्राम पंचायत सचिव अगर आपकी बात ना सुने कर सकते हैं एक काम

ग्राम पंचायत सचिव अगर आपकी बात ना सुने कर सकते हैं एक काम

Pichhore, Shivpuri | Jul 25, 2026

सिर्फ हंगामा खड़ा करना मेरा वक्त

सिर्फ हंगामा खड़ा करना मेरा वक्त

Pichhore, Shivpuri | Jul 25, 2026

Pichhore, Shivpuri | Jul 25, 2026

पीएम आवास योजना के तहत अधिकारियों ने किया ग्राम पंचायतों का दौरा,हितग्राहियों को समय सीमा में आवास निर्माण कार्य पूर्ण करने की दी समझाइस

निरीक्षण में अनुपस्थित नोडल अधिकारी व उपयंत्री को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश

शिवपुरी,  
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत स्वीकृत आवासों की प्रगति एवं निर्माण कार्यों की स्थिति जानने के लिए जिला पंचायत शिवपुरी के अधिकारियों ने विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा किया। इस दौरान अधिकारियों ने हितग्राहियों से सीधा संवाद कर उन्हें निर्धारित समय-सीमा में आवास निर्माण कार्य पूर्ण करने हेतु प्रेरित किया।

जिला पंचायत शिवपुरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विजय राज ने जनपद पंचायत कोलारस की ग्राम पंचायत गोराटीला एवं डोड़ियाई का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी (आवास) एवं उपयंत्री श्री हिमांशु त्यागी अनुपस्थित पाए गए। इस पर सीईओ जिला पंचायत ने उनके विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान उन्होंने हितग्राहियों को अपने आवास का निर्माण कार्य शीघ्र एवं तय समय-सीमा में पूरा करने की समझाइश दी गई।

इसी क्रम में, जिला पंचायत की परियोजना अधिकारी श्रीमती रागिनी त्रिवेदी ने जनपद पंचायत करैरा की ग्राम पंचायत सिरसौद का दौरा कर पीएम आवास योजना के कार्यों की समीक्षा की। यहां आवास निर्माण की रफ्तार अपेक्षा से कम पाई गई। संबंधित हितग्राहियों को निर्माण कार्य में तेजी लाकर जल्द से जल्द आवास पूर्ण करने के साथ ही हितग्राहियों को अपने आवास परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण में सहभागिता निभाने के लिए भी प्रेरित किया गया।

जिला पंचायत प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि योजना के अंतर्गत स्वीकृत सभी आवासों को समय-सीमा में पूर्ण कराने के लिए मैदानी स्तर पर सतत निगरानी की जा रही है। कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पीएम आवास योजना के तहत अधिकारियों ने किया ग्राम पंचायतों का दौरा,हितग्राहियों को समय सीमा में आवास निर्माण कार्य पूर्ण करने की दी समझाइस निरीक्षण में अनुपस्थित नोडल अधिकारी व उपयंत्री को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश शिवपुरी, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत स्वीकृत आवासों की प्रगति एवं निर्माण कार्यों की स्थिति जानने के लिए जिला पंचायत शिवपुरी के अधिकारियों ने विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा किया। इस दौरान अधिकारियों ने हितग्राहियों से सीधा संवाद कर उन्हें निर्धारित समय-सीमा में आवास निर्माण कार्य पूर्ण करने हेतु प्रेरित किया। जिला पंचायत शिवपुरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विजय राज ने जनपद पंचायत कोलारस की ग्राम पंचायत गोराटीला एवं डोड़ियाई का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी (आवास) एवं उपयंत्री श्री हिमांशु त्यागी अनुपस्थित पाए गए। इस पर सीईओ जिला पंचायत ने उनके विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान उन्होंने हितग्राहियों को अपने आवास का निर्माण कार्य शीघ्र एवं तय समय-सीमा में पूरा करने की समझाइश दी गई। इसी क्रम में, जिला पंचायत की परियोजना अधिकारी श्रीमती रागिनी त्रिवेदी ने जनपद पंचायत करैरा की ग्राम पंचायत सिरसौद का दौरा कर पीएम आवास योजना के कार्यों की समीक्षा की। यहां आवास निर्माण की रफ्तार अपेक्षा से कम पाई गई। संबंधित हितग्राहियों को निर्माण कार्य में तेजी लाकर जल्द से जल्द आवास पूर्ण करने के साथ ही हितग्राहियों को अपने आवास परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण में सहभागिता निभाने के लिए भी प्रेरित किया गया। जिला पंचायत प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि योजना के अंतर्गत स्वीकृत सभी आवासों को समय-सीमा में पूर्ण कराने के लिए मैदानी स्तर पर सतत निगरानी की जा रही है। कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Pichhore, Shivpuri | Jul 25, 2026