गोपालगंज: बंजारी बाईपास के पास बदमाशों ने युवक को बंधक बनाकर चाकू दिखाकर ₹17 हजार ऑनलाइन खाते में कराए ट्रांसफर
नगर थाना क्षेत्र के बंजारी बाइपास के समीप मंगलवार को स्कार्पियो सवार बदमाशों ने बाइक सवार एक युवक को चाकू का भय दिखाकर पे फोन की मदद से खाते में 17 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिया। साथ ही युवक के साथ मारपीट भी की गई। घटना के बाद पीड़ित युवक ने नगर थाना में पहुंच कर पुलिस को आवेदन देते हुए कार्रवाई करने की मांग की।