गोपालगंज: एंबुलेंस चालकों ने अपनी मांगों को लेकर गोपालगंज में निकाली रैली, डीएम को सौंपा ज्ञापन
गोपालगंज जिले के एंबुलेंस चालकों के द्वारा अपने मांगों को लेकर शहर में मंगलवार की दोपहर 2:00 बजे रैली निकला गया। वहीं इस दौरान गोपालगंज डीएम के पास एंबुलेंस चालकों के द्वारा पहुंचकर ज्ञापन सौपा गया है। बताया जाता है कि लगातार 4 दिनों से गोपालगंज जिले के सभी एंबुलेंस चालकों के द्वारा अपनी मांगो को लेकर हड़ताल किया गया है।