गोपालगंज: हजियापुर में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक से 80 पीस शराब बरामद की, एक तस्कर गिरफ्तार
गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के हजियापुर से पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक बाइक से 80 पी शराब बरामद किया है। वही मौके से पुलिस ने एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर से पुलिस पूछताछ कर रही है और पुलिस ने मौके से एक बाइक को भी जप्त किया है। इसकी जानकारी नगर थाना अध्यक्ष ने मंगलवार की दोपहर 1:00 बजे दी है।