सीतापुर: दहेज हत्या मामले में जिला कारागार में बंद कैदी ने लगाई फांसी, अस्पताल लाने पर हुई मौत
जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित जिला कारागार में दहेज हत्या मामले में बंद मिश्रिख निवासी कैदी ने सन्दिग्ध अवस्था में फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश की थी। गंभीर अवस्था में कैदी को जिला अस्पताल लाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था। कैदी की मौत हो जाने के बाद मामले की तहकीकात की जा रही है।