धमदाहा :- विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण व भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए धमदाहा अनुमंडल प्रशासन सख्त बना हुआ है । प्रशासनिक स्तर से सड़कों पर जहां फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है , वहीं दियारा इलाको में घोड़े पर सवार होकर अर्धसैनिक बलों के साथ मतदान पर पहरा किया जा रहा है ।