प्रयागराज: DM मनीष कुमार वर्मा ने उद्यमियों की दिक्कतें सुनीं, नैनी में सड़क-नाली का काम शुरू हुआ
Sadar, Allahabad | Apr 28, 2026
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को ऑनलाइन जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक हुई। बैठक में उद्यमियों की समस्याओं का निराकरण किया गया।यूपीसीडा के आरएम संतोष कुमार ने बताया कि सीडीओ ने नैनी औद्योगिक क्षेत्र का भौतिक सत्यापन किया। वहां सड़क, नाली और बिल्डिंग का काम चल रहा है। फायर स्टेशन के लिए जमीन आवंटित कर दी गई है।