बदायूं: रामा हॉस्पिटल पर शव रखकर प्रदर्शन और स्टाफ द्वारा पत्थरबाजी कर रोड जाम करने पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Budaun, Budaun | Jul 30, 2026 बदायूं के रामा हॉस्पिटल में मरीज की मौत के बाद मृतक के परिजनों द्वारा रामा हॉस्पिटल के गेट पर मृतक का शव रखकर प्रदर्शन करने व रामा हॉस्पिटल के स्टाफ द्वारा एक दूसरे पर पत्थरबाजी करने व मारपीट का रोड जाम करने का थाना सिविल लाइन पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मृतक के परिजन प्रेमचंद आदि 4 नफर अभियुक्तों तथा अस्पताल कर्मी इमरान, नौमान खान व 6-7 व्यक्ति पर मुकदमा।