गोगरी: विधानसभा चुनाव को लेकर गोगरी थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान जारी, वाहन चालकों में हड़कंप
Gogri, Khagaria | Oct 19, 2025 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गोगरी थाना पुलिस द्वारा विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर खगड़िया एसपी के निर्देश पर गोगरी एसडीपीओ अखिलेश कुमार के आदेशानुसार लगातार क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिससे वाहन मालिकों में हड़कंप मच गया। रविवार की शाम छह बजे तक गोगरी शिव मंदिर सहित कई जगहों पर अभियान चलाया गया।