केराकत: जलालपुर थाना क्षेत्र में स्थित त्रिलोचन महादेव मंदिर के तालाब में एक व्यक्ति की डूबने से मौत।
रामसमुझ यादव उम्र 45 वर्ष निवासी रेहटी गांव का बताया जा रहा है। पुलिस ने मृतक शव को गोताखोर की मदद से बाहर निकलवाया। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम भेज आवश्यक कार्यवाही में जुटी हुई है। वही व्यक्ति के तालाब में डूबने की खबर जैसे ही उनके परिजनों को हुई और घटनास्थल पर पहुँचे। शव को देख परिजन रोने बिलखने लगे। वही मौत होने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।