केराकत: केराकत कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नरहन में रिस्तेदार की पिटाई के बाद थाने जाने पर नाराज दबंगो ने की पिटाई, मुकदमा दर्ज
नरहन निवासी जितेन्द्र कुमार ने बताया कि घर पर उनके रिश्तेदार बिरजू आये थे। जिसे गांव के अखिलेश और शनि के रंजिशन मारपीट कर घायल कर दिया। जिस पर जितेन्द्र ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस को सूचना देने के बाद जितेन्द्र जैसे ही घर पंहुचे, अखिलेश अपने साथियो शनि, लल्ला, व मिन्टू के साथ जितेन्द्र को अपशब्दों का प्रयोग करते हुए लाठी डण्डे से पीट दिया ।