केराकत: जलालपुर। वाराणसी लखनऊ हाइवे पर ट्रक में पीछे से ऑटो ने मारा टक्कर छह घायल, एक महिला की हालत गंभीर
जलालपुर चौराहा से पहले समहट बाबा मंदिर के समीप हाइवे पर एक ट्रक खड़ा था जिसमे जौनपुर की तरफ से आ रहा ऑटो ने पीछे से टक्कर मारकर पलट गया। जिससे ऑटो में सवार 60वर्षीय चंदा पत्नी नंदू गौड़, सपना 21, शांति 70, अंशिका 12, ऑटो चालक मो शरीफ 59, ऑटो मालिक अमित सिंह 35 घायल हो गए। पूनम 30 वर्ष बाल बाल बच गई। सभी घायलों को सीएचसी रेहटी ले जाया गया।