सहारनपुर: थाना मण्डी पुलिस ने जेवी जैन कॉलेज के पास से एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया, अवैध चाकू बरामद
सहारनपुर में थाना मण्डी पुलिस ने अवैध शस्त्र रखने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नाजायज चाकू बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएसपी के निर्देश पर अवैध शस्त्र रखने वालों और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मण्डी पुलिस गश्त और चेकिंग