दमयंती नगर: दमोह-छतरपुर मार्ग पर मारा के पास ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मारी, युवक की मौके पर ही मौत
दमोह छतरपुर मार्ग पर देहात थाना क्षेत्र की नरसिंहगढ़ चौकी अंतर्गत आने वाले मारा में आज रविवार सुबह 10 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक चालक के द्वारा बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दिए जाने की घटना सामने आई है। घटना में बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान ककरा निवासी नन्नू पिता लल्लू अहिरवार उम्र 35 वर्ष के तौर पर की गई है।