दमयंती नगर: कोतवाली पुलिस ने सर्किट हाउस सहित कई इलाकों में आपराधिक गतिविधियों के संदेह में चलाया चेकिंग अभियान
दमोह शहर में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम को लेकर SP श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देशन में आज शुक्रवार रात करीब 10 से 11 बजे के बीच शहर के सर्किट हाउस, दीन दयाल पार्क सहित अन्य आपराधिक संभावित क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया गया। कोतवाली थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया अवैध हथियार तस्करी, शहर में शांति व्यवस्था भंग करने वालों की धरपकड़ के लिए चलाया गया।