दमयंती नगर: चिरई मनका के जंगलों में इमलिया चौकी पुलिस ने 67 लीटर से अधिक अवैध शराब ज़ब्त की
दमोह आज बुधवार शाम 6 बजे इमलिया चौकी अंतर्गत आने वाले चिरई मनका से कार में भरकर ले जाई जा रही 376 पाव लाल मसाला कुल 67.680 लीटर शराब जप्त करने मे सफलता प्राप्त हुई है। वहीं जप्त की गई शराब एवं कार की कुल कीमत ₹ 121360 रुपए आंकी गई है। इस दौरान मुख्य रूप से ASI भूपेंद्र नाथ, प्रधान आरक्षक हीरालाल, राजेश आदर्श, सुरेंद्र मौजूद रहे।