साड़ी पहने हुए एक लड़की मटन की नल्ली बड़े शोक से खा रही है लेकिन अगर आप सोच रहे है कि ये महिला मुसलमान है तो आप गलत है ,
रश्मि नाम की ये महिला हिंदू है , पूजा पाठ भी करती है , गरीबो की मदद भी करती है और एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी है , जो अक्सर सोशल मीडिया पर हँसी मजाक की वीडियो भी डालती है ,
2014 के बाद से कुछ नफरती लोगो ने हिंदू मुस्लिम को धर्म के आधार पर , खान पान के आधार पर बाँट दिया है , जबकि नॉनवेज हिंदू भी खाता है मुसलमान भी खाता है , मछली मुसलमान भी खाता है हिंदू भी खाता है ,
आस्था का सम्मान स्वेच्छा से होता है , जबरदस्ती से नहीं , जो लोग मंगलवार या किसी अन्य दिन मांसाहार से परहेज करना चाहते हैं , वे स्वयं अपनी पसंद से ऐसा करते हैं , दूसरों के व्यापार पर पाबंदी लगाकर खुद की आस्था सिद्ध करने की सोच पूरी तरह अनुचित है , किसी भी धर्म के लोगो को नॉनवेज से खतरा नहीं होता लेकिन आजकल नॉनवेज को लेकर राजनीति की जा रही है ,