राठ: राठ क्षेत्र के मुस्करा में संदिग्ध परिस्थितियों में 18 वर्षीय युवती ने फाँसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में छाया मातम
Rath, Hamirpur | May 14, 2026 राठ क्षेत्र के मुस्करा थाना अंतर्गत मुस्करा के छह थोक इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों के चलते 18 वर्षीय युवती ने पंखे से साड़ी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के पीछे परिजन अज्ञात कारणों की बात कह रहे हैं। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा आज गुरुवार को मृतक युक्ति के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है।