दुधि: रिहंद डैम में मछली पकड़ने गए युवक की डूबने से मौत, गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद दलदल से शव निकाला
सोनभद्र के बीजपुर थाना क्षेत्र के सिरसोती गांव में रिहंद डैम में मछली पकड़ने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सिरसोती गांव निवासी 29 वर्षीय कामेश्वर पुत्र राम लक्षण रविवार रात करीब 9 बजे रिहंद डैम में मछली पकड़ने गया था। जब वह देर रात तक घर नहीं लौटा, तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने डैम के किनारे उसकी तलाश शुरू की।