बिंदकी: अमौली कस्बे के समीप बोलोरो गाड़ी की टक्कर से घायल 7 ऑटो सवार में से 2 की इलाज के दौरान हुई मौत
फतेहपुर जनपद के अमौली कस्बे के समीप सोमवार को दिन में बोलेरो गाड़ी की टक्कर से ऑटो में सवार 7 लोग घायल हो गए थे। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमौली में भर्ती कराया गया था। सभी लोग रेफर हुए थे। घायलों में राम आसरे निवासी पैलानी बांदा तथा ललित निवासी सजेती थाना सजेती कानपुर की इलाज के दौरान सोमवार की देर शाम 7 बजे मौत हो गई। परिजनों में हड़कंप मच गया।