पटना ग्रामीण: बहुचर्चित रिशु श्री टेंडर घोटाला मामले में 3 वरिष्ठ अधिकारी गिरफ्तार, 11.53 करोड़ रुपए की काली कमाई बरामद#
बिहार के बहुचर्चित रिशुश्री टेंडर घोटाला मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 वरिष्ठ अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में भवन निर्माण विभाग के पूर्व चीफ इंजीनियर तारिणी दास, वित्त विभाग के पूर्व संयुक्त सचिव मुमुक्षु चौधरी और बुडको के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर उमेश कुमार सिंह शामिल हैं। इनके पास से भ्रष्टाचार की 11.53 करोड