आगरा: ईदगाह कटघर के पास सर्विस करवाने लाई गई इको कार में लगी आग, फायर विभाग ने आग पर पाया काबू
Agra, Agra | Sep 22, 2024 थाना रकाबगंज क्षेत्र के अंतर्गत ईदगाह कटघर के पास एक इको कार को सर्विस के लिए लाया गया था, इको में अचानक से आग लग गई, आग लगने से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया, घटना की सूचना पर इलाका पुलिस एवं फायर विभाग में मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक इको कार जल चुकी थी।