पन्ना: जेल के पास से फिल्मी अंदाज में फरार शातिर चोर को पुलिस ने भेष बदलकर पकड़ा
Panna, Panna | Apr 14, 2026 मध्य प्रदेश की पन्ना पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए फिल्मी स्टाइल में फरार हुए शातिर चोर वीरू उर्फ वीरेंद्र चौबे को दबोच लिया है। 11 अप्रैल को जिला जेल के सामने चलते वाहन से हथकड़ी खोलकर कूदा यह आरोपी पुलिस के लिए चुनौती बन गया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पहाड़ीखेरा के पास भेष बदलकर जाल बिछाया और घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।