मेदिनीनगर (डालटनगंज): मेदिनीनगर में बच्चा चोर के शक में बुजुर्ग और महिला की पिटाई, पुलिस ने बचाकर थाना लाई, पूछताछ जारी
मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के सुदना अधोर आश्रम के पास गुरुवार की रात करीब 10 बजे बच्चा चोर होने के शक में एक बुजुर्ग व्यक्ति और एक अधेड़ महिला की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।जानकारी के अनुसार, एक बुजुर्ग व्यक्ति और महिला रात के समय सुदना की ओर घूमते हुए दिखाई दिए। उनकी गतिविधियों पर संदेह होने पर कुछ ग्रामीण