पूर्णिया के जलालगढ़ थाना ने 74.88 ग्राम स्मैक के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, ज़ब्त की गई मोबाइल और एक कार
Purnea East, Purnia | May 11, 2026
पूर्णिया जिले के जलालगढ़ थाना के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच के क्रम में बीते दिन एक कार सहित कुल 74.88 ग्राम स्मैक, 02 मोबाईल, ब्लूटूथ एवं नकद-210/- रुपए को जप्त करते हुए दो अभियुक्त 1. विकास कुमार, उम्र 32 वर्ष, पिता सुरेन्द्र प्रसाद वर्णवाल, सा0 संतोष नगर, वार्ड नं0-08 2. कमलेश कुमार, उम्र 34 वर्ष, को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया