चांदपुर: हीमपुर दीपा के सैदाबाद के एक युवक की श्रीनगर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार में मचा कोहराम
शनिवार की सुबह करीब सात बजे मिली जानकारी के मुताबिक हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के ग्राम सैदाबाद निवासी एहसान पुत्र शानू पिछले करीब 13 माह से श्रीनगर के हैदरपुरा में अपने रिश्तेदारों के यहां रहकर शैलून का काम सीख रहा था। बताया जाता है कि 2 दिन पूर्व जब वह नहाने के लिए गया तब उसकी करंट लगने से मौत हो गई। दुखद समाचार घर पर पहुंचते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई।