बरेली: किला की महिला ने बेटी और उसके बेटे की गुमशुदगी को लेकर एसएसपी ऑफिस में दिया प्रार्थना पत्र
किला थाना क्षेत्र की लक्ष्मी देवी ने अपनी बेटी और उसके बच्चे की गुमशुदगी को लेकर शनिवार को एसएसपी ऑफिस में प्रार्थना पत्र दिया है। उन्होंने बताया कि रामगंगा में उनकी बेटी बच्चे के साथ मेले से वापस आ रही थी। इसी दौरान उनकी मां उसने मोबाइल द्वार संपर्क में थी। अचानक बेटी से उनका संपर्क टूट गया, जिसके बाद से ही बेटी और उसका बेटा लापता है।