बरेली: काशीराम कॉलोनी के रहने वाले एक व्यक्ति को दबंगों ने घर में घुसकर पीटा, मामले की एसएसपी से की शिकायत
काशीराम कॉलोनी के रहने वाले अंकित पाल ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया है। होली के डीजे को लेकर दबंगों से मामूली कहासुनी हो गई थी जिसके बाद से दबंग रंजिश मानने लगे। इसी को लेकर दबंगों ने घर में घुसकर मारपीट की जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित ने एसएसपी बरेली से शिकायत की है।