सूरजपुर: युवक की मौत पर नया मोड़, पिता ने हत्या का आरोप लगाकर एसपी से न्याय की गुहार लगाई
युवक की मौत पर नया मोड़, पिता ने हत्या का आरोप लगाकर एसपी से लगाई न्याय की गुहार सूरजपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम कोट में 20 वर्षीय युवक की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक के दिव्यांग पिता ने इसे करंट से हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या बताते हुए पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच और हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है