श्योपुर: कलेक्टर के आदेश की अवहेलना पर 7 दिन का वेतन कटेगा, सचिव और पटवारियों को मुख्यालय पर बैठने के निर्देश थे
श्योपुर। पंचायत सचिवों और पटवारियों को मंगलवार एवं गुरूवार को मुख्यालय पर बैठकर समस्याओं के समाधान किये जाने के निर्देश कलेक्टर अर्पित वर्मा द्वारा जारी किये गये थे, जिनकी अवहेलना करने वाले दो पंचायत सचिव और एक जीआरएस को भारी पड़ गया हैं, अब इनका सात दिवस का वेतन राजसात करने का आदेश कलेक्टर अर्पित वर्मा ने दिये है।