पीरटांड: हुट्टी बाजार निवासी मोहम्मद इकबाल सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल, धनबाद रेफर
हुट्टी बाजार निवासी मोहम्मद इकबाल उर्फ गोलू शनिवार शाम 7 बजे सड़क हादसे में बुरी तरह घायल हो गया।इसे तुरंत ही सदर अस्पताल लाया गया। जहां से ईसे धनबाद रेफर कर दिया गया। बताया गया कि 20 वर्षीय मोहम्मद इकबाल उर्फ गोलू बाइक लेकर किसी काम से कोल्डिहा की ओर ग़या हुआ था।तभी किसी तेज रफ्तार मोटरसाइकिल से इसके मोटरसाइकिल में ठोकर लग गई।