धौलपुर: मुंडन संस्कार से लौट रहे श्रद्धालुओं के टेंपो को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, 9 माह की मासूम की हुई मौत
धौलपुर में एक सड़क हादसे में 9 माह की मासूम बच्ची की मौत हो गई। यह हादसा करौली-धौलपुर हाईवे पर हुआ, जब कैलादेवी मंदिर से मुंडन संस्कार कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरे एक टेंपो को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी श्रद्धालु आगरा जिले के नगला लालदास गांव के निवासी थे। वे 9 माह की मासूम तान्या का मुंडन संस्कार