लोहरदगा: अधिवक्ता भवन में लोहरदगा अधिवक्ता संघ ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन
लोरदगा अधिवक्ता भवन में लोहरदगा अधिवक्ता संघ द्वारा बुधवार क़ो दोपहर, 2 : 30 बजे भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता संघ के महासचिव लाल दीपक नाथ शाहदेव ने की। इस अवसर पर न्यायपालिका के कई सम्मानित सदस्य एवं अधिवक्ता उपस्थित रहे जिन्होंने रंगों और उल्लास के इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया।