मेरठ: सदर बाजार के भैंसाली डिपो के बाहर युवक की संदिग्ध मौत, पुलिस ने कहा- दौरे पड़ने से गिरा, नहीं हुआ एक्सीडेंट
Meerut, Meerut | Apr 23, 2026 मेरठ के सदर बाजार क्षेत्र में भैंसाली बस अड्डे के बाहर बुधवार रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुरुआत में लोगों ने कार की टक्कर से हादसा होने का शोर मचाया, लेकिन पुलिस जांच में मामला अलग निकला। पुलिस का कहना है कि युवक को दौरे पड़ते थे और वह अचानक सड़क पर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।