नौगावां सादात: नौगांवा क्षेत्र में तेंदुए की दहशत बरकरार, ग्रामीण परेशान, अधिकारियों से की शिकायत
नौगांवा सादात (चक घी का नांगल और आसपास) क्षेत्र में तेंदुए की दहशत लगातार बरकरार है, जहां हाल ही में खेतों में गए एक ग्रामीण के सामने अचानक तेंदुआ आ गया। नीलगाय के शिकार और सीसीटीवी कैमरों में गतिविधियों के कैद होने के बाद से ग्रामीणों में गहरा खौफ है, जिसके चलते लोग अकेले खेतों में जाने से डर रहे हैं।