राठ: करगवां गांव के पास बुलेट सवार अज्ञात बदमाशों ने शराब की दुकान के सेल्समैन के साथ की लूट, केस दर्ज
Rath, Hamirpur | Apr 3, 2026 राठ कोतवाली क्षेत्र के करगवां गांव के पास बुलेट बाइक में सवार चार ज्ञात बदमाशों ने शराब की दुकान के सेल्स मैन को रोककर उसके साथ गाली गलौज करते हुए उसकी बाइक, मोबाइल सहित अन्य सामान लूट लिया। तथा उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। घटना के बाद पीड़ित व्यक्ति ने राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।