दरभंगा: सहयोग पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों के त्वरित निष्पादन को लेकर दरभंगा डीएम ने की समीक्षा बैठक, दिए कई निर्देश
दरभंगा जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में आज उनके कार्यालय कक्ष में सहयोग पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों की अद्यतन स्थिति, लंबित मामलों एवं उनके निष्पादन की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। यह जानकारी गुरुवार की शाम 6 बजे प्रेस रिलीज जारी कर दी गई।