मधेपुरा के होटल राधा इंटरनेशनल में नई चेतना अभियान 4.0 से संबंधित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन जिला परियोजना समन्वयन इकाई के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उप विकास आयुक्त अनिल बसाक एवं जिला परियोजना प्रबंधक नील कमल चौधरी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया।