सदर: प्रयागराज में 21 जुलाई को 'घेरा डालो-डेरा डालो' किसान महापंचायत, राकेश टिकैत करेंगे शंखनाद
Sadar, Allahabad | Jul 7, 2026
भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने सरकार की कथित दमनकारी नीतियों के खिलाफ एक बार फिर बड़े आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। आगामी 21 जुलाई को संगम नगरी प्रयागराज की धरती पर 'घेरा डालो-डेरा डालो' किसान सम्मान महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। इस महापंचायत का नेतृत्व भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता आदरणीय चौधरी राकेश टिकैत करेंगे।