बहराइच: जेएम तृतीय कोर्ट ने 2013 में हुए मारपीट मामले के 4 अभियुक्तों को दोषी करार देते हुए सुनाई दो साल की कारावास की सजा
जिला एवं सत्र न्यायालय स्थित जे. एम. तृतीय कोर्ट ने मारपीट मामले में शनिवार को चार अभियुक्तों को दोषी करार देते हुए दो-दो साल कारावास की सजा सुनाई है। इस मामले में जानकारी देते हुए विशेष लोग अभियोजक ने बताया कि घटना वर्ष 2013 में रिसिया थाना क्षेत्र में हुई थी और इस मामले में अभियोग पंजीकृत होने के बाद न्यायालय पर आरोप पत्र प्रेषित किया गया था।