फतेहाबाद: फतेहाबाद में स्व गणना के लिए तहसील मुख्यालय पर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में लगा कैंप, की गई स्व गणना
राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रम जनगणना के लिए 7 मई बृहस्पतिवार से स्व गढ़ना का काम शुरू हो गया । इस दौरान फतेहाबाद तहसील मुख्यालय पर एसडीएम स्वाति शर्मा की अध्यक्षता मे जन प्रतिनिधियों की स्व गणना कराई गई । इस दौरान बड़ी संख्या में ग्राम प्रधानो के साथ-साथ तहसील मुख्यालय के कर्मचारी भी मौजूद रहे।