कलान: थाना कलान पुलिस ने लोगों को रोब दिखाकर डराने-धमकाने वाले आरोपी को तमंचा सहित किया गिरफ्तार
शाहजहांपुर जिले के थाना कलान पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया.अपराध नियंत्रण एवं अवैध शस्त्र विरोधी अभियान के तहत शुक्रवार को गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर परौर रोड स्थित नवनिर्मित प्लॉट के पास पुलिया के निकट अर्जुन कोरी उर्फ लुक्का (24) निवासी मोहल्ला उल्फतनगर (वनकटिया), थाना कलान को गिरफ्तार किया गया