सेवढ़ा: इंदरगढ़ पुलिस का अवैध शराब माफियाओं पर शिकंजा
63 लीटर देशी शराब जब्त एक आरोपी गिरफ्तार भेजाजेल
Seondha, Datia | Jun 4, 2026 एसपी मयूर खण्डेलवाल के निर्देश और एसडीओपी सेवढ़ा अजय चानना के मार्गदर्शन में इंदरगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की। मुखबिर सूचना पर थाना प्रभारी गौरव शर्मा की टीम ने परमार की कोठी, भडौल रोड पर दबिश देकर आरोपी कल्लू शिवहरे उर्फ कमल सिंह 40 वर्ष निवासी भडौल को 63 लीटर अवैध देशी प्लेन शराब के साथ गिरफ्तार किया। जिसकी कीमत करीब 28,000 रुपये आंकी गई।